Advertisements
Spread the love

विधि व्यवस्था एवं लूट के मामले को लेकर डीआईजी ने आदित्यपुर थाने में की बैठक…

एके मिश्रा

Advertisements

सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था एवं कुछ दिनों पहले हुई दिनदहाड़े ईश्वरलाल ज्वेलरी दुकान में लूट के घटना को लेकर कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा ने जिले के पदाधिकारी के साथ आदित्यपुर थाना में बैठक करते हुए कई मुद्दे पर गंभीरता से जानकारी ली।

कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा को आदित्यपुर थाना पहुंचने पर उन्होंने परेड की सलामी लेने के बाद थाना जिले के पुलिस पदाधिकारियों संग बैठक की। लूट के मामले के उद्भेदन को लेकर गठित टीम को बगल के जिले से भी मदद लेने को कहा। क्षेत्र में बड़ी लूट की घटना दिनदहाड़े घटी है जो पुलिस अधिकारियों के लिए चुनौती बना हुआ है। कहा गया है कि शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा। गम्हरिया स्थित ईश्वर लाल ज्वेलर्स के यहां दिन के 11 बजे 6 अगस्त को 3 नकाबपोश लुटेरों ने पिस्टल दिखाकर कीमती आभूषणों को दिनदहाड़े लूट लिया था। लुटेरों ने लूट के बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे व उसके वीडीआर भी लेकर चले गए हैं।हालाँकि कुछ संदिग्धों से पूछताछ चल रही है लेकिन पुलिस को अब तक सफलता नहीं मिल पाई है । बैठक के दौरान जिले के एसपी डॉ विमल कुमार, सरायकेला एसडीपीओ हरविंदर सिंह और चांडिल एसडीपीओ संजय सिंह भी मौजूद रहे।