Spread the love

असेंबली ऑफ़ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस की सरायकेला जिला कमिटी का विस्तार…

आदित्यपुर: जगबंधु महतो

असेंबली ऑफ़ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस के सभापति भीष्म सिंह ने झारखंड प्रदेश के सरायकेला खरसावां जिले में संस्था के अध्यक्ष के रूप में राजकुमार पांडे को मनोनीत किया और उन्हें आदित्यपुर स्थित कार्यालय में मनोनयन पत्र सौंपा। इस अवसर पर मानव अधिकार पर एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया जिसमें भीष्म सिंह ने मानव अधिकार से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला । उन्होंने मुख्य रूप से जीने के अधिकार के मुद्दे पर जलवायु परिवर्तन, ग्रीन हाउस में कार्बन उत्सर्जन, प्लास्टिक के दुष्प्रभाव, सामाजिक सुरक्षा आदि पर संस्था के दायित्व की जानकारी दी। साथ ही क्षेत्र में मजदूरों की समस्या पर भी आने को बात रखा और उनसे संबंधित मानव अधिकार संस्था के दायित्व को बताया।

आज की बैठक में यह तय किया गया की आगामी दो दिनों के अंदर बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध जिला उपयुक्त के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति, झारखंड के राज्यपाल और साथी ही संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को एक ज्ञापन दिया जाएगा। इसके साथ स्थानीय मुद्दे पर जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक को औद्योगिक क्षेत्र के सड़कों के निर्माण जल्द से जल्द करने के लिए ज्ञापन दिया जाएगा। असेंबली ऑफ़ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस की टीम जिला प्रशासन से आदित्यपुर से लेकर गम्हरिया तक सड़कों को जाम से मुक्त करने हेतु पहल करने की बात रखी जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से शुभम शर्मा, आदित्य तिवारी,आकाश कुमार सिंह ,दिनकर सिंह, मनोज सिंह, प्रीत राज सिंह, टिंकू सिंह एवं अन्य पदाधिकारी गण मौजूद थे।

Advertisements

You missed