Advertisements
Spread the love

आदित्यपुर:हॉकरों को सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया…

आदित्यपुर:जगबंधु महतो

Advertisements

आदित्यपुर:गम्हरिया विकास समिति ने सोमवार को आदित्यपुर एक स्थित शीतला शिव मंदिर प्रांगण में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में समाचार पत्र के हॉकरों का सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान हॉकरों को उपहार के रूप में बरसात से बचने के लिए उच्च क्वालिटी का बरसाती प्रदान किया गया। मौके पर विचार व्यक्त करते हुए समिति के अध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने हॉकरों के सम्मान में कहा कि वर्ष भर कोई भी सीजन हो जाड़ा, गर्मी, बरसात अगले सुबह ये हमें समाचार पत्र पहुंचाते हैं। इनके माध्यम से हमें समाचार पढ़ने को मिलता है। उन्होंने हॉकरों को दुर्घटना बीमा, ड्रेस कोड,ईएसआई और पीएफ जैसी सुविधाएं देने की मांग सरकार से की।

कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी व राजद के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुमार यादव, लोजपा नेता मनोज पासवान, राजद के प्रदेश सचिव देव प्रकाश देवता, टीडब्ल्यू के कमेटी मेंबर प्रमोद कुमार सिंह, यादव समन्वय समिति के बैजू यादव आदि मौजूद थे। सभी वक्ताओं ने समिति के इस प्रयास की प्रशंसा की और इसे एक क्रिएटिव कार्य बताया। मौके पर समाचार पत्र हॉकरों में विनोद शंकर मिश्रा, भूशैल दत्त, पिंटू शर्मा, बद्रीनाथ कैवर्त,नकुल दत्त, जयदेव मल्लिक, सुभाष गोराई, मिहिर धर, लखिन्दर कैवर्त आदि मौजूद थे।