Advertisements
Spread the love

हृदय गति रुकने से समाजसेवी विजय महतो की मां माधवी महतो का निधन , रांची के रिम्स में ली अंतिम सांस ,क्षेत्र में शोक की लहर…

आदित्यपुर: जगबंधु महतो
सरायकेला जिला के कांड्रा पंचायत अंतर्गत कांड्रा मध्यबस्ती निवासी समाजसेवी विजय महतो की माताजी माधवी महतो जो 61 वर्ष की थीं। इनका निधन गुरुवार को हृदय गति रुकने से हो गया । उन्होंने रांची के रिम्स में अंतिम सांस ली। वह पिछले कई दिनों से बीमार थीं ।कांड्रा मध्यबस्ति स्थित सत्संग उप योजना केन्द्र में युगपुरूषोत्तम श्री श्री ठाकुर अनुकूलचन्द्रजी के दीक्षा समारोह का आयोजन मृतक माधवी महतो के द्वारा किया जाता था ।

Advertisements

उनके निधन से गुरु बहन और गुरु भाइयों एवं क्षेत्र में शोक की लहर है । वो अपने पीछे भरे पूरे परिवार छोड़ गई है। वही कांड्रा वासियों ने उनके मृत्यु पर शोक प्रकट किया है। उनके निधन पर जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ,कांड्रा पंचायत की मुखिया शंकरी सिंह,पूर्व प्रमुख मनोज महतो, समाजसेवी प्रकाश कुमार राजू, पूर्व पंचायत समिति सदस्य होनी सिंह मुंडा, समाजसेवी अजीत सेन, समाजसेवी लालबाबू महतो, समाजसेवी राम महतो, झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के, झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला सदस्य राजेश भगत, राम हांसदा, सामाजिक कार्यकर्ता चंदन मिश्रा, प्रदीप कुमार गुड्डू, बिनोद सेन, ऋतिक ब्रजकिशोर नारायण आजाद ने शोक प्रकट किया है।