Spread the love

राजनगर के ब्लॉक मैदान में हुई भारतीय जनता पार्टी की विशाल जनसभा; प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि निवर्तमान मुख्यमंत्री जनता का विकास छोड़ अपना और अपने परिवार के विकास में लग रहे; दर्जनों ने थामा भाजपा का दामन।

सरायकेला: संजय मिश्रा । सिंहभुम लोकसभा क्षेत्र अंर्तगत राजनगर ब्लॉक मैदान में भारतीय जनता पार्टी की विशाल जनसभा का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जनसभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झामुमो की सरकार ने यहां की जनता को हमेशा छलने का काम किया। जनता का विकास करने के बजाए यहां के निवर्तमान मुख्यमंत्री सिर्फ अपना और अपने परिवार के विकास मे लगे रहे। परिणाम स्वरूप घोटाला उजागर होने पर आज जेल में हैं।

Advertisements

वहीं झारखंड अलग राज्य करने का दावा जेएमएम हमेशा करती है, पर सत्य यह है कि केन्द्र में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार बनते ही झारखंड अलग राज्य का निर्माण हुआ ताकि यहां का तेजी से विकास हो सके। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी की सरकार आने के बाद झारखंड में जब भाजपा की रघुबर सरकार थी तो बहुत सारी योजनाएं का कार्य तेजी से हुआ। जिसमें मुख्य रूप से जल-नल योजना के तहत घर-घर तक पाइपलाइन बिछाने का काम किया गया। मात्र 1 रूपए के रजिस्ट्रेशन मे 50 लाख तक की जमीन माताओं-बहनों को देने का काम किया। पर झामुमो की सरकार आते ही सारी योजनाएं बंद कर दी गई और केवल लूट- खसोट का काम करने लगी।

उन्होंने कहा कि मोदी की सरकार बनने के बाद से अब तक सिंहभूम की जनता को 78,429 प्रधानमन्त्री आवास दिए, 20,509 मुफ्त गैस कनेक्शन और चूल्हे दिए, 12,000 से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाकर 5 लाख तक का मुफ्त इलाज बीमा करवाया। कोरोना काल से अब तक गरीबों को मुफ्त राशन, किसानों को किसान निधि, माताओं-बहनों के लिए घर-घर में शौचालय निर्माण जैसे अनगिनत लाभकारी योजना लागू करने का काम किया। श्री मरांडी ने जनता जनार्दन से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गीता कोड़ा को भारी मतों से जीता कर मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए आवाहन किया।

जनता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी सह वर्तमान सांसद श्रीमती गीता कोड़ा ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा अपने को जल-जंगल-जमीन की पार्टी कहती है, पर उन्होंने आज तक उनको ही लूटने का काम किया है। यह मुख्यमंत्री का क्षेत्र होने के बावजूद यह क्षेत्र अब तक पिछड़ा हुआ है। श्रीमती गीता ने कहा कि केंद्र के मोदी की सरकार एकलव्य विधालय के माध्यम से झारखंड में शिक्षा व्यवस्था सुदृढ करने का काम कर रही है। और मैं यहां की जनता से वादा करती हूं कि उनके विकास के लिए और उनके दुख-सुख में हमेशा खड़ी रहूंगी। भाजपा नेता गणेश महाली और रमेश हांसदा ने भी जनता को मंच से संबोधित करते हुए भाजपा को वोट करने का आग्रह किया।

सभा में सुबोध कुमार गुड्डू, जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, बिनोद श्रीवास्तव, मलखान सिंह, जेबी तुबिद, मनोज चौधरी, बॉबी सिंह, अनंत राम टुडू, राकेश सिंह, शकुन्तला महाली, मीनाक्षी पटनायक, हरेकृष्णा प्रधान, कुबेर सारंगी, रितिका मुखी, ललन शुक्ला, सोहन सिंह, पंकज कुमार, बिरेंदर सिंह, अमितेश अमर, अमित सिंहदेव, खिरोद महतो, नारायण महतो, बद्री दरोगा, मनोज महतो, दलीप राउत, विनय सिंहदेव, विश्वजीत कर, राजकुमार सिंह, शिशिर सिंहदेव, मनोज बारीक, सोमनाथ सोरेन, मेघराई मर्डी, भीमसेन मंडल, आजसू नेता दिलीप महतो, दुर्गा महतो, अंगूर महतो, दिनेश हांसदा, सहित काफी संख्या में स्थानीय जनता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दर्जनों ने थामा भाजपा का दामन:-
इस अवसर पर जेएमएम के पूर्व सरायकेला नगर अध्यक्ष शंभू आचार्या और पूर्व जिला उपाध्यक्ष भोला महंती के नेतृत्व मे सैकड़ों जेएमएम कार्यकर्त्ताओं ने मंच के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। जिसमें श्रीधर नारायण सिंहदेव, विकास साहू, बबलू सिंह, सचिन कवि, सुमित सारंगी, ऑर्थो दास, गौरांगो दास, सुमन सागर, दीपक पाणिग्राही, धीरज महतो, अनुभव सतपति, सोनिया साहू, देवी प्रसन्न सारंगी, पिंकू महापात्र, शिवा नायक, अजय गोप, पंकज भोल, आर्या पति, रिंकू राउत, गणेश आचार्य, पुनीत पटनायक, अमित सिंहदेव, आकाश साहू, बोंटी, राहुल, प्रीतम नायक, आनंद सारंगी, गणेश मिश्रा, मनीष बराट, संजय सिंहदेव, रमेश गोप, राजू गोप, सोनू गोप, चुन्नू गोप, अनिल गोप, हेमंत सेक्सरिया, ऋषभ सेक्सरिया, प्रीतम सिंहदेव, पृथ्वीराज कुंभकार, आकाश राज कुंभकार, आकाश कुंभकार, अमर कुंभकार, अश्वनी साहू, चंद्रशेखर, हनुमान, महादेव मुखी, सामल मुखी, मदन मुखी, मुन्ना मुखी, प्रेम मुखी, छुटू लोहार, छुनू मुखी, नंदलाल साहू, प्रीति सतपति, टूना कवि, सनत साहू, सूरज, बीजू, राजा अंसारी, जय सिंह, रोहित, पिंटू पटेल, श्यामो सारंगी, गोपी गोप, बापी राणा, रिंकू, राजेश महापात्र, रोहन सतपति, सूरज, नदीम अकरम, जोगेश दास एवं विक्रम सिंहदेव शामिल रहे।

Advertisements

You missed