Spread the love

8 अगस्त को दुर्गा सोरेन सेना के जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह उर्फ सन्नी सिंह सैकड़ों समर्थकों के साथ आजसू होंगे शामिल…

आदित्यपुर (जगन्नाथ महतो )  जिले के समाजसेवी सह दुर्गा सोरेन सेना के जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह उर्फ सन्नी सिंह मंगलवार को आजसू पार्टी का दामन थामने के साथ ही राजनीतिक गलियारों में पदार्पण करेंगे। जमशेदपुर के साकची स्थित बोधी मंदिर मैदान में 8 अगस्त को होने वाले आजसू के मिलन समारोह में आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो समेत पार्टी के कई बड़े नेताओं की उपस्थिति में समाजसेवी सन्नी सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आजसू पार्टी में शामिल होंगे।

इसकी जानकारी आजसू की अनुसंगी इकाई ऑल झारखंड श्रमिक संघ के जिलाध्यक्ष जसबीर सिंह बाबू ने दी। उन्होंने कहा कि समाजसेवी सन्नी सिंह के आजसू पार्टी में ज्वॉइन करने से जिले में पार्टी और भी मज़बूत होगी। वहीं दूसरी ओर पार्टी की नीतियों से प्रभावित समाजसेवी सन्नी सिंह ने कहा कि आजसू पार्टी जमीनी स्तर पर गरीब गुरबों के लिए काम करने वाली पार्टी है।

आजसू पार्टी के नीति सिद्धांतों के कारण झारखंड राज्य में इस पार्टी का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को आजसू से अलग होना काफी महंगा पड़ा था आजसू से अलग होने के कारण ही राज्य में भाजपा की सरकार नहीं बन पाई थी। अब मैं जमशेदपुर में होने वाले मिलन समारोह में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी ज्वाइन करूंगा और अपना शत प्रतिशत देते हुए पार्टी के लिए समर्पित भाव से काम करूंगा।

वहीं दूसरी ओर पार्टी ने भी सन्नी सिंह की जॉइनिंग को लेकर जोर शोर से तैयारियां शुरू कर दी है। मिलन समारोह में आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो के साथ आजसू के केन्द्रीय महासचिव रामचन्द्र साहिस, केन्द्रीय सचिव हरेलाल महतो, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक अनिता चौधरी, विधायक लंबोदर महतो, सरायकेला खरसावां जिले के आजसू जिलाध्यक्ष सचिन महतो समेत पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

Advertisements

You missed