Advertisements
Spread the love

आदित्यपुर पुलिस ने 58 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक ब्राउन

शुगर कारोबारी को गिरफ्तार कर भेजा जेल……

सरायकेला। ब्राउन शुगर कारोबार और कारोबारियों पर नियंत्रण को लेकर आदित्यपुर पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। जिसके तहत आदित्यपुर पुलिस ने 58 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक ब्राउन शुगर कारोबारी इमरान अहमद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Advertisements

आदित्यपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर एक टीम गठित कर आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती के एच रोड स्थित इमामबाड़ा के समीप छापेमारी की गई। जहां पुलिस को देखते ही कुछ युवक भागने लगे। इसी क्रम में पुलिस टीम ने खदेड़ कर इमरान अहमद को धर दबोचा।

जिसकी विधिवत तलाशी के क्रम में उसके पास से 58 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया। ब्राउन शुगर को जप्त करते हुए इमरान अहमद को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताया गया कि आरोपी इमरान अहमद जमशेदपुर के आजाद नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।