Spread the love

ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 17 को………..

सरायकेला। रक्तदान महादान और जीवनदान….. आपका दिया हुआ रक्त किसी के जीवन बचाने के काम में आ सकता है। इसी मूल मंत्र के साथ सरायकेला के सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में आगामी 17 अप्रैल को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Advertisements
Advertisements

मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा, अन्य सामाजिक संस्थाएं और सरायकेला के लोगों के सहयोग से आयोजित की जा रही उक्त स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा के अध्यक्ष सुमित चौधरी एवं ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन शिव कुमार सिंह ने बताया कि रक्त का कोई भी विकल्प नहीं है। और प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति रक्त की कमी से ना जुझे।

इसलिए सामान्य अवस्था में सभी से उन्होंने रक्तदान करने की अपील की है। कहा है कि पूर्व में सरायकेला की जनता के सहयोग से ब्लड बैंक को रिकॉर्ड यूनिट रक्त की प्राप्ति हुई है।

You missed