Advertisements
Spread the love

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार दंपत्ति पीछे बैठी महिला की मौत

ADITYAPUR JAGBANDU:

Advertisements

सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत केंदु गाछ मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार दंपत्ति पीछे बैठी महिला की मौत हो गई। जबकि स्कूटी चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार टाटा-कांड्रा मुख्य सड़क स्थित केंदु गाछ मोड़ के पास सनराइज एनक्लेव निवासी शरण तिर्की स्कूटी से जा रहे थे।

तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में स्कूटी चला रहे शरण तिर्की गंभीर रूप से घायल हो गया। जब कि पीछे बैठी उनकी पत्नी की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर सड़क जाम कर दिया। इधर मामले की जानकारी होने के बाद आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार, सरायकेला यातायात प्रभारी राजेश कुमार सिंह, गम्हरिया प्रभारी आलोक कुमार दुबे भी दलबल के साथ पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा बूझा कर सड़क से जाम हटाया।

घटना के बाद फौरन एंबुलेंस की सहायता से घायल शरण तिर्की को अस्पताल भिजवाया गया तथा मृत के शव को पुलिस कब्जे में लेकर आगे मामले की कार्रवाई कर रही है। घटना स्थल पर मौके पर पहुंचे भाजपा नेता रमेश हांसदा ने जिला प्रशासन पर आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटनाओं में अनदेखी किए जाने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता ने कहा कि आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। जिसमें मौत भी हो रही है। इसे रोकने को लेकर पुलिस प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए।

You missed

घाटशिला : इरान के साथ युद्ध अमेरिका और इजरायल का चल रहा है, रसोई गैस का भय यहां सता रहा है !