Spread the love

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह ने 100 पाउंड का केक काटा कर मनाया, राजद के 28 वां स्थापना दिवस…

 

आदित्यपुर: जगबंधु महतो  सरायकेला जिला के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर सभागार में राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव सह प्रभारी पूर्वी सिंहभूम पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में राजद का 28 वां स्थापना दिवस के अवसर पर 100 पाउंड का केक काटकर धूमधाम से मनाया गया l

राजद के कार्यकर्ताओं ने केक कटिंग के उपरांत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को 28 वे स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी एवं समाज के कमजोर वर्गों की लड़ाई लड़ने हेतु ईश्वर से उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर राजद के कार्यकर्ताओं ने पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में राजद एवं लालू प्रसाद यादव की नीतियों, सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से पुरेंद्र नारायण सिंह को चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया है।

राजद कार्यकर्ताओं ने सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की जीत सुनिश्चित करने हेतु अभी से ही सभी वार्ड एवं प्रखंडों में बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया। पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल द्वारा पूरे देश में जातीय जनगणना कराने एवं आबादी के आधार पर सरकारी नौकरियो तथा निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू किए जाने की मांग को लेकर आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा।

Advertisements

You missed