Spread the love

रायमारा गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, ग्रामीणों को डायन प्रथा, नशा मुक्ति व सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

Advertisements
Advertisements

रिपोर्ट गाम्हरिया संवाददाता – जगबंधु महतो

जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला के निर्देश पर पीएलवी ने किया कार्यक्रम, बाल विवाह और दुर्घटना बीमा सहित कई योजनाओं पर जागरूकता

गम्हरिया: गम्हरिया प्रखंड के कांन्ड्रा थाना अंतर्गत बुरुडीह पंचायत के रायमारा गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला के सचिव तौसीफ मेराज के निर्देशानुसार पैरालीगल वालंटियर (PLV) द्वारा एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को डायन प्रथा उन्मूलन, नशा मुक्ति अभियान, दुर्घटना बीमा, पालन-पोषण योजना, हिट एंड रन योजना तथा बाल विवाह जैसे सामाजिक और कानूनी विषयों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न निःशुल्क विधिक सेवाओं के बारे में भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर गम्हरिया प्रखंड के पीएलवी संजीव कुमार महतो तथा कांन्ड्रा थाना के पीएलवी अरुण कुमार महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों को कानून संबंधी अधिकारों और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

You missed