Advertisements
Spread the love

अवैध खनिज कारोबार पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, चांडिल में औचक जांच के दौरान दो वाहन जप्त

Advertisements

 

गाम्हरिया संवाददाता- जगबंधु महतो

सरायकेला : सरायकेला जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर मंगलवार को जिला खनन विभाग एवं चांडिल थाना की संयुक्त टीम ने रांची–टाटा मुख्य मार्ग पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान पत्थर खनिज से लदे दो वाहन अवैध परिवहन में संलिप्त पाए गए, जिन्हें तत्काल जप्त कर चांडिल थाना को सुपुर्द किया गया।
जप्त किए गए वाहनों की पंजीयन संख्या JH05AY-8931 एवं JH05S-7368 बताई गई है। मामले में खनन अधिनियम एवं संबंधित नियमों के तहत अग्रेत्तर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि जिले के किसी भी क्षेत्र में अवैध खनन, भंडारण या परिवहन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को नियमित एवं प्रभावी जांच अभियान चलाने और अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।