Advertisements
Spread the love

चांडिल डैम से नौ सेना ने पांच दिन बाद लापता विमान का मालवा निकाला, विमान को निकालने की तैयारी में जुटे….


ईचागढ़ (रंजीत सहदेव) पांच दिनों से लापता विमान की तलाश आखिरकार पूरी हुई। सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के 15 मिनट बाद लापता हुए अल्केमिस्ट एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के विमान का मलबा चांडिल डैम में मिला है। भारतीय नौसेना की टीम ने रविवार को डैम की गहराई में विमान का पता लगाया। विमान वनडीह नामक स्थान के पास डूबा हुआ मिला।

Advertisements

नौसेना की टीम ने विमान का एक हिस्सा प्रमाण के तौर पर बाहर निकाला है, लेकिन विमान को पूरी तरह से बाहर निकालने में अभी वक्त लग सकता है। टीम के पास डैम से भारी वस्तुओं को निकालने के उपकरण हैं और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही विमान को पानी से बाहर निकाल लिया जाएगा।

गौरतलब है कि मंगलवार को विमान के लापता होने के बाद से एनडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और वन विभाग की टीम मिलकर लगातार तलाशी अभियान चला रही थी। गुरुवार को प्रशिक्षु पायलट शुभ्रोदीप दत्ता और प्रशिक्षक पायलट जीत शत्रु आनंद के शव बरामद हुए थे। इसके बाद से ही नौसेना की टीम विमान के मलबे की खोज में जुटी थी।