Spread the love

अजय कुमार साहू बने कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष…

चांडिल (विद्युत महतो)

चांडिल अनुमंडल के ओबीसी प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष ईचागढ़ के टीकर निवासी अजय कुमार साहु को बताया गया। अजय कुमार साहु को ओबीसी प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया है। ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर युवा कांग्रेस नेता अजय कुमार साहू ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय , जिलख अध्यक्ष सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

मंगलवार को इस संबंध में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए श्री साहू ने कहा कि उनके लिए यह गौरव का क्षण है कि पार्टी ने इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें दीं। इससे साबित होता है कि कांग्रेस पार्टी ग्रासरूट लेवल पर काम कर रहे और कार्यकर्ताओं के भी सम्मान का संपूर्ण ख्याल रखता है। उन्होंने आगे कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के मार्गदर्शन पर चलते हुए जिले में संगठन को मजबूत करेंगे।

पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।‌पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं को भी सहयोग और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में निश्चित तौर पर कांग्रेस पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए केंद्र में इं डी या गठबन्धन की सरकार बनाएगी।

Advertisements

You missed