Advertisements
Spread the love

छोटा गम्हरिया दुर्गा पूजा पंडाल का आजसू महासचिव हरेलाल महतो ने किया उद्घाटन

Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

गम्हरिया : श्रीश्री दुर्गा पूजा कमिटी, छोटा गम्हरिया द्वारा बनाए गए भव्य एवं आकर्षक पूजा पंडाल का उद्घाटन आज शाम आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो तथा दिवंगत सांसद की माता एवं समिति की मुख्य संरक्षक खादों देवी ने संयुक्त रूप से किया।

उद्घाटन से पूर्व समिति के अध्यक्ष सुसेन महतो ने अतिथियों का स्वागत सोल एवं गुलदस्ता भेंट कर किया।

समारोह को संबोधित करते हुए हरेलाल महतो ने मां दुर्गा को शक्ति का स्वरूप बताते हुए कहा कि मां ने ही मानव समाज को संरक्षण प्रदान किया है। उन्होंने प्रदेश की समृद्धि और मजबूत राष्ट्र निर्माण के लिए मां दुर्गा से आशीर्वाद की कामना की और सभी को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं।

मौके पर समिति के अध्यक्ष सुसेन महतो, सचिव फूलकांत झा, नारायण महतो, बाबू मिश्रा, प्रो. रविशंकर मोर्या, रवि कर्मकार, महादेव महतो, कार्तिक महतो, खोकन महतो, रिंकू ठाकुर, दिलीप ठाकुर, दुर्गा महतो समेत अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।