Spread the love

आजसू ने हरेलाल महतो को सौंपी तमाड़ विधानसभा की जिम्मेवारी…

चांडिल (कल्याण पात्रा) आजसू पार्टी के केंद्रीय समिति ने केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने हरेलाल महतो को तमाड़ विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है। आजसू केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देश पर हरेलाल महतो को तमाड़ में संगठन की मजबूती के लिए दायित्व सौंपा है। हरेलाल महतो ने कहा कि संगठन ने विश्वास करके जो दायित्व सौंपा है, उस दायित्व को निभाने का प्रयास करेंगे। संगठन के हित में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे तमाड़ का प्रभारी नियुक्त कर आजसू ने ईचागढ़ विधानसभा के जनता को सम्मान देने का काम किया है।

बुद्धेश्वर महतो को सरायकेला – खरसावां जिला महासचिव का पद

सरायकेला में आजसू की जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। इस दौरान रावताड़ा निवासी बुद्धेश्वर महतो को जिला महासचिव मनोनीत किया गया। आजसू जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने बुद्धेश्वर महतो को यह दायित्व सौंपा है। सचिन महतो ने कहा कि संगठन के सक्रिय कार्यकर्ताओं को पद का दायित्व सौंपा जा रहा है और जो निष्क्रिय हैं उन्हें पदमुक्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार जिला में संगठन मजबूती के उद्देश्य से ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं।

Advertisements

You missed