Spread the love

रामगढ़ मेला देखकर वापस आ रहे एक ही ऑटो को

ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के बच्चा

सहित 8 लोग घायल, एमजीएम में इलाजरत…..

चाण्डिल:- चांडिल के आसनबनी से मेला देखकर लौट रहे ऑटो में पारडीह काली मंदिर के समीप एनएच 33 चाण्डिल टाटा हाईवे के समीप ऑटो को ट्रेलर जोरदार टक्कर मारने से ऑटो में सवार एक ही परिवार के बच्चे सहित कुल आठ लोग घायल हो गए हैं.

Advertisements
Advertisements

सभी घायलों का एमजीएम अस्पताल में ईलाज चल रहा है घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सभी एक ही परिवार के बोड़ाम थाना अर्न्तगत बोटा गांव के पहाड़िया समुदाय के निवासी है । सभी चाण्डिल स्थित रामगढ़ में मेला आयोजित किया गया था । जिसे देखने अपने रिस्तेदार के पास कल शाम को आया था । मेला खत्म सोमवार के सुबह हुई । घर वापस जाने के क्रम में चाण्डिल के टाटा हाईवे के समीप ट्रेलर ने घक्का मार दिया । जिससे एक ही परिवार के बच्चे सहीत 8 लोग घायल हो गया ।

घायल परिवार की सूची :-

जोरम पहाड़िया, पत्नी माको पहाड़िया, बच्चों में जोसरा पहाड़िया (8), कृर्ति पहाड़िया (4), सोनु पहाड़िया (8), मोहन पहाड़िया (7), शंकर पहाड़िया (6), और टेंपो चालक विश्वनाथ पहाड़िया शामिल हैं.

You missed