Spread the love

आजसू पार्टी ग्राम प्रभारी की बैठक सम्पन्न…

सिल्ली (कमलेश दुबे)  : सिल्ली विधानसभा के बंसिया  स्थित शांति आश्रम में  शुक्रवार को आजसू पार्टी बंसिया एवं बसंतुर पंचायत के ग्राम प्रभारीयों की बैठक रंग बहादुर महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें आजसू पार्टी के केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। वहीं  सांगठनिक चर्चा में सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि ने  जयपाल सिंह ने सभी ग्राम प्रभारीयों को अपने अपने प्रभारी क्षेत्र में पार्टी द्वारा जिम्मेदारी दिए गए चुल्हा प्रमुख से बैठक कर लोगों के समस्याओं को सुचीबद्ध करने तथा आगामी  7 मार्च तक चुल्हा प्रमुख की रिवाइज सुची तैयार करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने में पार्टी प्रमुख सह स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो के द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, एवं पेयजल  समेत कई अन्य योजनाओं पर की जा रही कार्यों को जन जन तक पहुंचाने की अपील की।

Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम का संचालन मनोज मेहता ने किया। इस मौके पर बालेंदु भूषण महतो, पशुपति महतो, रमापति सिंह मुंडा, रंजीत साहू, मनोज महतो, शांति राम महतो, संजीव सिंह,  चितरंजन महतो, प्रदीप महतो, नवकिशोर लोहरा, सुरेश सिंह मुंडा समेत ग्राम प्रभारी उपस्थित थे।

Advertisements

You missed