Spread the love

चाकुलिया : हिंदुस्तान वेलफेयर सोसाइटी ने प्रधान कार्यालय में लगाया फलदार पौधा

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) हिंदुस्तान वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा चाकुलिया नगर पंचायत स्थित कांकड़ीशोल में रविवार को प्रधान कार्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान 10 से 15 फलदार पौधों का रोपण किया गया. सबसे पहले संस्थान के संस्थापक सरोज कुमार बेरा, संस्थान के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र भकत और सचिव शुभम मिश्रा ने संयुक्त मिलकर कार्यक्रम का पौधा लगाकर शुरुआत किया. साथ ही सभी बच्चों को पौधा लगाने के लिए प्रतिज्ञा दिलवाया गया और सबसे एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों के बीच चॉकलेट वितरण किया गया. इस मौके पर महाप्रबंधक प्रशांत बेरा, सदस्य जोबा नायक, सुमित सरदार, गोविंद दास, देव बेरा ओर संस्थान के कोचिंग के बच्चे मौजूद थे.

Advertisements
Advertisements

You missed

जमशेदपुर : शैक्षणिक सुधार को लेकर कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलाधिपति को मांग पत्र सौंपा गया ।