आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आदित्यपुर थाना प्रभारी और गम्हरिया बीडीओ का अंग वस्त्र और गुलदस्ता किया भव्य स्वागत
रिपोर्टर – जगबंधु महतो
सरायकेला : आदित्यपुर थाना में नवपदस्थापित थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर बिनोद तिर्की और गम्हरिया प्रखंड के बीडीओ अभय द्विवेदी का आजसू पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। आदित्यपुर थाना में आजसू श्रमिक मोर्चा जिला अध्यक्ष जसबीर सिंह बाबू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी बिनोद तिर्की को अंग वस्त्र और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश हांसदा, श्रमिक मोर्चा गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष सुमन डे, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष राजेश महतो, प्रखंड उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह सरदार और प्रेम सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की अपील की। वहीं देशभर में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित गम्हरिया प्रखंड के बीडीओ अभय द्विवेदी का भी आजसू कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। बीडीओ द्विवेदी को अंग वस्त्र पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों की सराहना की और भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दीं। दोनों कार्यक्रमों के दौरान पूरे माहौल में उत्साह, सम्मान और गर्व का भाव देखने को मिला।
Related posts:
