
दुमका : पहलगाम की घटना ने आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ लोगों को आक्रोशित किया…
• पहलगाम में निर्दोष नागरिकों की हत्या के विरुद्ध भाजपा, दुमका की ओर से निकाला गया मशाल जुलूस ।

• निर्दोष पर्यटकों की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर की गई श्रद्धांजलि अर्पित ।
• ऐसे योजनाबद्ध हमले देश को तोड़ने की साजिश ! इस कायराना हमलों का जवाब एकजुटता और राष्ट्रभक्ति से दिया जाएगा :: देवेंद्र कुंवर ।
मौसम गुप्ता… ✍️
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों को धर्म के नाम पर निशाना बनाकर किए गए कायराना आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इसी क्रूरता और विभाजनकारी मानसिकता के खिलाफ आज दुमका की धरती पर जनआक्रोश फूटा। भारतीय जनता पार्टी, दुमका जिला इकाई द्वारा बुधवार की संध्या 5:30 बजे वीर कुंवर सिंह चौक से टीन बाजार चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया । जुलूस का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने किया।
यह मशाल जुलूस आतंक के खिलाफ संघर्ष की चेतना बनकर निकला । सैकड़ो की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने अपने हाथों में जलती मशालों के साथ आतंकवाद और उसके पोषकों के खिलाफ आक्रोशपूर्ण नारे लगाए। “भारत माता की जय” “पाकिस्तान मुर्दाबाद” और “आतंकवाद मुर्दाबाद” ध्वनि से दुमका की राहें गूंजने लगी ।
कार्यक्रम के दौरान पहलगाम हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
अवसर पर जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर ने कहा, आतंक का कोई धर्म नहीं होता, लेकिन इस प्रकार के योजनाबद्ध हमले देश को तोड़ने की साजिश हैं। ऐसे कायराना हमलों का जवाब एकजुटता और राष्ट्रभक्ति से दिया जाएगा। भाजपा और देश की जनता ऐसे कृत्यों को कभी माफ नहीं करेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने कहा कि यह हमला केवल पर्यटकों पर नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता और सहिष्णु परंपरा पर हमला है। ऐसे समय में राष्ट्रभक्त अगर मौन रह जाता है तो यह भी अपराध बन जाता है। हम चुप नहीं बैठेंगे। जब तक देश में एक भी देशद्रोही सांस ले रहा है, तब तक भाजपा का हर कार्यकर्ता मशाल बनकर खड़ा रहेगा।
जिला मीडिया सह प्रभारी ने बताया कि कार्यक्रम में, निवास मंडल, अमरेंद्र सिंह मुन्ना, अमिता रक्षित, अनुज आर्या, धर्मेंद्र सिंह बिट्टू, ओम केसरी, मनोज शाह, विवेकानंद राय, मृणाल मिश्रा, संतोष साह, गुंजन मरांडी, राजेश वर्मा, मार्शल ऋषिराज टुडू, सोनी हेंब्रम, संतोष सोरेन, दिप्तांशु कोचगवे, रूपेश मंडल, अमन राज, संतोष शाह, नरेश सिंह चंद्रवंशी, श्याम गुप्ता, श्रीधर दास, राजेश गुप्ता, ऋषिकेश गुप्ता, दीपक स्वर्णकार, कमल दास, चंदन कुमार, विमल मरांडी, चार्लेश मरांडी, अखिलेश सिंह, राम अवतार भालोटिया, मनोज सिंह
प्रेम शाह, विश्वनाथ नंदी, गायत्री जयसवाल, दीपाली मंडल, रानी सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता समर्थक उपस्थित थे।
