Advertisements
Spread the love

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक आर. लक्ष्मण राव के परिवार से मिले सहपाठी, न्याय और सहायता का दिया भरोसा

 

 

रिर्पोटर – जगबंधु महतो

 

 

हादसे की गुत्थी सुलझाने और बकाया सेवानिवृत्ति लाभ दिलाने के लिए अधिकारियों से मिलेगा सामाजिक संगठनों का प्रतिनिधिमंडल

 

 

 

आदित्यपुर : सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक स्व. आर. लक्ष्मण राव के परिजनों को सांत्वना देने रविवार को उनके स्कूली सहपाठी एवं विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि दिन्दली स्थित आवास ‘आस्था’ पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और इस मुश्किल घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

 

गौरतलब है कि शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त आर. लक्ष्मण राव 28 अक्टूबर को टीएमएच जमशेदपुर में इलाज के दौरान जिंदगी की जंग हार गए थे। बताया जाता है कि 10 दिन पूर्व सरायकेला स्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से स्कूटी पर घर लौटने के दौरान वे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया था, जहां वे लंबे समय तक कोमा में रहे।

 

परिजनों से बातचीत के दौरान दुर्घटना की वास्तविक परिस्थितियों को लेकर भी चिंता जताई गई। प्रतिनिधियों का कहना था कि अब तक हादसे के कारणों और घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। इसे लेकर प्रतिनिधिमंडल जल्द ही सरायकेला थाना, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी से मुलाकात करेगा।

 

इसके अलावा स्व. राव के परिवार को मिलने वाले पेंशन, उपादान राशि एवं अन्य सेवानिवृत्ति लाभों की स्थिति की जानकारी भी ली जाएगी। प्रतिनिधियों ने कहा कि परिवार को नियमानुसार मिलने वाले सभी लाभ उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों के समक्ष मामला उठाया जाएगा।

 

मौके पर डॉ. एसके रत्नाकर, मनोज सिंह, बीरेंद्र यादव, नरेश चौधरी, सुनील सिंह, पंकज, मदन मोहन, अजय प्रकाश, बिनोद कुमार, अजय तिवारी एवं सुरेश प्रसाद समेत कई लोग उपस्थित थे।

You missed