Advertisements
Spread the love

गिलान पाड़ा और सराय रोड में सड़क पर अतिक्रमण का आरोप, पूर्व पार्षद के खिलाफ मोहल्लेवासियों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Advertisements

दुमका ।  उपराजधानी दुमका के गिलान पाड़ा और सराय रोड क्षेत्र में सड़क पर अवैध कब्जे को लेकर एक बार फिर विवाद गहराता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि पूर्व वार्ड पार्षद राजकुमार मोदी द्वारा सड़क पर ईंट जमा कर व्यवसाय किया जा रहा है, जिससे आवागमन में गंभीर बाधा उत्पन्न हो रही है।मोहल्लेवासियों ने शुक्रवार को उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्व पार्षद के द्वारा सड़क के दोनों ओर ट्रक से ईंट गिरवाई जाती है, जिससे क्षेत्र में रोज़ सुबह और दोपहर को जाम की स्थिति बन जाती है। लोगों को स्कूल, अस्पताल और अन्य दैनिक कार्यों के लिए निकलना मुश्किल हो जाता है। यहाँ तक कि एंबुलेंस भी फंस जाती है।

मोहल्लेवासियों की परेशानी

स्थानीय निवासी बताते हैं कि सुबह के समय जब ईंट की लोडिंग- अनलोडिंग होती है, तो रोड पूरी तरह से ब्लॉक हो जाती है। इसके चलते स्कूली बच्चों, वृद्धों और महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही ईंट के डस्ट और धूल से सांस लेने में भी परेशानी होती है।

प्रशासन का पक्ष

इस मामले में नगर परिषद के पदाधिकारी शीतांषु खालखो ने बताया कि पूर्व पार्षद का दावा है कि जिस जमीन पर ईंटें रखी गई हैं, वह उनकी निजी संपत्ति है। उन्हें दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए दो दिन का समय दिया गया था, लेकिन निर्धारित समयसीमा के भीतर कोई प्रमाणपत्र नहीं सौंपा गया।

श्री खालखो ने बताया कि यदि तय सीमा में वैध दस्तावेज नहीं दिए जाते हैं तो प्रशासन नियमानुसार कार्रवाई करेगा।

दुमका में बढ़ता अतिक्रमण

यह कोई एकमात्र मामला नहीं है। दुमका नगर क्षेत्र की लगभग 80 प्रतिशत गलियों और सड़कों पर अतिक्रमण की शिकायतें पहले भी आती रही हैं। शिकायतों के बावजूद अधिकांश मामलों में कार्रवाई न होने के कारण आमजन में प्रशासन को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है।

स्थानीय युवती ने उठाई आवाज

गिलान पाड़ा निवासी एक युवती, जो स्वयं भी इस समस्या से प्रभावित है, ने आगे बढ़कर उपायुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपा। उसने बताया कि यह सिर्फ एक व्यक्ति की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे मोहल्ले की पीड़ा है जिसे अब अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए।

You missed