
नगर निगम चुनाव के बीच वार्ड संख्या 17 में सड़क पर टेंट से लगाने जाम

रिपोर्टर – जगबंधु महतो
आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 अंतर्गत सेंट्रल पब्लिक स्कूल बूथ के समीप सरिता टॉकीज रोड पर सड़क के ऊपर लाल रंग का टेंट लगाए जाने से लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है। नगर निगम चुनाव के मद्देनजर एक प्रत्याशी द्वारा लगाए गए इस टेंट के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा घिर गया है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार टेंट सीधे सड़क पर खड़ा कर दिया गया है, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही है। स्कूली बच्चों, अभिभावकों और दैनिक यात्रियों को लंबी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ रहा है।
निवासियों का कहना है कि चुनावी गतिविधियों के नाम पर सार्वजनिक सड़क का उपयोग किया जाना नियमों के विपरीत है। इससे न सिर्फ यातायात व्यवस्था चरमरा रही है, बल्कि किसी भी आपात स्थिति में एंबुलेंस या अग्निशमन वाहन के पहुंचने में भी बाधा उत्पन्न हो सकती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर निगम से तत्काल हस्तक्षेप कर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि चुनाव प्रचार अपनी जगह है, लेकिन आम जनता की सुविधा और सुरक्षा से समझौता नहीं होना चाहिए।

