Advertisements
Spread the love

संगठन सृजन अभियान के तहत रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

Advertisements

✍️ अर्जुन कुमार प्रमाणिक

रांची ।  जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत कांग्रेस भवन, रांची में प्रखंड पर्यवेक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो ने की, जबकि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पर्यवेक्षक शहजादा अनवर उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक शहजादा अनवर ने कहा कि पार्टी को गाँव और पंचायत स्तर तक सशक्त और संगठित करने की दिशा में ठोस पहल करनी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायत समिति के 50% सदस्य अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदायों से लिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि ब्लॉक अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष के हस्ताक्षर से व्यक्तिगत नियुक्ति पत्र ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी के प्रत्येक 12 सदस्यों को प्रदान किया जाएगा। इन 12 सदस्यों का चयन करते समय यह ध्यान दिया जाएगा कि प्रत्येक मतदान केंद्र से कम से कम एक प्रतिनिधि शामिल हो। उन्होंने राहुल गांधी के लोकप्रिय नारे का उल्लेख करते हुए कहा: “जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी।” डॉ. राकेश किरण महतो ने अपने संबोधन में प्रखंड पर्यवेक्षकों से आग्रह किया कि वे पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 19 जुलाई को आयोजित कार्यक्रम में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि पर्यवेक्षक प्रत्येक पंचायत में एक या दो दिन अवश्य व्यतीत करें। डॉ. महतो ने कहा, “आप सब कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। मुझे विश्वास है कि आप सभी प्रत्येक पंचायत में जाकर पूरी लगन से कार्य करेंगे और पार्टी को पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर तक मजबूत बनाएंगे।” उन्होंने साथ ही यह भी निर्देश दिया कि पर्यवेक्षक अपने-अपने प्रखंडों में प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) का भी चयन करें। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता जगदीश साहु, निरंजन पासवान, बलजीत सिंह बेदी, कार्यालय प्रभारी राजीव रंजन राजू, मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी जगदीश चंद्र महतो, अर्चना मिश्रा, तथा प्रखंड पर्यवेक्षक बेलस तिर्की, मनोज लकड़ा, इन्दिरा तुरी, राज उराँव, मदन महतो, सरवन मुंडा, ऐनुल हक, कमिश्नर मुंडा, मुदस्सिर हक, जमील मालिक, सुरजीत शाही, मंगलेश्वर उरांव, नवल किशोर सिंह, अइनुल हक अंसारी, रमेश पांडे सहित अनेक नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You missed