
पोटका विधायक संजीव सरदार की मानवीय पहल : वेल्लोर से मृतक अशोक टोप्पो का पार्थिव शरीर घर लाने में की आर्थिक मदद

रिपोर्टर – अभिजीत सेन
जमशेदपुर/पोटका । जनसेवा का असली स्वरूप तब सामने आता है जब कोई जनप्रतिनिधि संकट की घड़ी में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ मदद करता है। ऐसा ही उदाहरण पेश किया है पोटका विधायक संजीव सरदार ने, जिन्होंने वेल्लोर के सीएमसी अस्पताल में ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित अशोक टोप्पो के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को घर लाने में आर्थिक सहायता प्रदान की।
पोटका प्रखंड के निवासी 45 वर्षीय अशोक टोप्पो को उनके पुत्र सुनील टोप्पो ने ब्रेन ट्यूमर के इलाज के लिए 20 जून को सीएमसी वेल्लोर में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान करीब चार लाख रुपये का खर्च हो चुका था और दुर्भाग्यवश 30 जुलाई को अशोक टोप्पो का निधन हो गया। इलाज में संपूर्ण खर्च वहन करने के बाद परिवार के पास शव को घर लाने के लिए भी पैसे नहीं बचे थे।
इस कठिन परिस्थिति में मृतक के पुत्र सुनील टोप्पो ने पोटका विधायक से सहायता की गुहार लगाई। विधायक संजीव सरदार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मानवीय पहल दिखाते हुए तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई, जिससे पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस से पोटका लाया जा सका।
मृतक के परिजनों ने विधायक के इस सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में उनकी सहायता ने उन्हें भावनात्मक और आर्थिक रूप से संबल प्रदान किया।
Related posts:

