
रांची ग्रामीण युवा कांग्रेस की अहम बैठक अनगड़ा के राजाडेरा पंचायत में संपन्न
चुनाव प्रक्रिया को लेकर युवाओं में दिखा उत्साह

राँची/अनगड़ा : रांची जिला ग्रामीण युवा कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को अनगड़ा प्रखंड अंतर्गत राजाडेरा पंचायत में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रांची जिला ग्रामीण अध्यक्ष अमरनाथ मुंडा एवं रिशु कुजूर ने संयुक्त रूप से किया । बैठक में युवा कांग्रेस के साथियों को पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक प्रक्रिया की जानकारी दी गई। रांची जिला ग्रामीण मीडिया चेयरमैन सुरेश कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा संगठन विस्तार के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करती है। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव की तिथि तय हो चुकी है, ऐसे में सभी इच्छुक युवा साथी जल्द से जल्द नामांकन प्रक्रिया पूरी करें और पार्टी संगठन को सशक्त बनाएं। चतरा के ग्राम प्रधान किस्टो कुजूर ने युवाओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए कहा कि संघर्ष और बदलाव की हर कहानी युवा कांग्रेस के योगदान से ही लिखी जाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास गवाह है कि युवा साथियों ने सड़क से सदन तक पार्टी की विचारधारा को मजबूती से रखा है। बैठक में प्रमुख रूप से रांची जिला ग्रामीण युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अमित खालखो, महासचिव हासिब अंसारी, तमाड़ विधानसभा अध्यक्ष लखिंदर मुंडा, अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष विशाल कुमार स्वासी, वरिष्ठ कांग्रेसी जय राम ठाकुर, पंचायत अध्यक्ष बलराम पाहन, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय खालखो, बरवादाग पंचायत से राजेश कच्छप, राजाडेरा से रॉबर्ट तिग्गा, रामभजन सिंह मुंडा, शशिकांत कुमार, संतोष राम, तमाड़ विधानसभा सचिव राजदेव मुंडा, गुरुचरण मुंडा, सालिक मुंडा, आनंद मुंडा समेत कई युवा साथी उपस्थित रहे।
<span;>कार्यक्रम में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई और युवाओं

