Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: पुलिस ने रेल लाइन के पास झाड़ियों से बैंक मैनेजर की चोरी की गई मोटरसाइकिल को किया बरामद

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया पुलिस ने रेल लाइन के पास झाड़ियों में एक मोटरसाइकिल को बरामद किया. बरामद की गई बाइक से चोरों ने नंबर प्लेट हटा दी थी. हालांकि पुलिस ने इंजन नंबर और चेसिस नंबर के आधार पर बाइक की पुष्टि की है. पुलिस चोरों की पहचान करने में जुटी हुई है.

Advertisements

ज्ञात हो कि उक्त बाइक बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर अमित कुमार मिंज की है. इस बाइक की चोरी 18 जून की रात रेलवे अंडरपास के पास स्थित एक फ्लैट से हुई थी.

You missed