Advertisements
Spread the love

आजादी के अमृत महोत्सव का रंग बच्चों को किया उत्साहित,

बरसात का परवाह किये बिना 10 K.M. की यात्रा तय की …….

 

अनगड़ा (अर्जून कुमार प्रमाणिक) गुरुवार को आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर गोंदली पोखर उच्च विद्यालय हेसल अनगड़ा रांची के छात्र- छात्राओं के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला । सर्वप्रथम विद्यालय प्रांगण में छात्र छात्राओं को एस एस बी के जवान तिरंगा शपथ दिलाए। शपथ लेने के बाद हाथों में तिरंगा लिए कतार वध होकर लगभग 10 किलोमीटर की यात्रा तय की।

Advertisements

सभी बच्चे एक सुर में हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय, वंदे मातरम, सबसे प्यारा तिरंगा हमारा की नारा लगा रहे थे। मूसलाधार बारिश में भी बच्चों के उत्साह देखते बन रही थी, भीगने की परवाह किए बिना कदम से कदम मिलाकर शिक्षक शिक्षिकाएं एवं एसएसबी के जवान भी बच्चों के साथ इस यात्रा में शामिल रहे तिरंगा यात्रा का अगुवाई विद्यालय के सचिव सह झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के रजिस्टर डॉ अमर कुमार चौधरी ने किया इस पावन दिन पर बच्चों को उत्साहित करते हुए डॉ चौधरी ने कहा की असंख्य लोगों के बलिदान से हमारा देश आजाद हुआ है और इस आजादी को मरते दम तक मिटने नहीं देना है।

आज हम सभी किस्मत वाले हैं कि आजाद देश में हम जन्म लिए हैं। तिरंगा हमेश ऊंचा रहे यह हमारा परम कर्तव्य है। इस तिरंगा यात्रा में 450 छात्र-छात्राओं के साथ मुख्य रूप से प्रोफेसर कुमोद कला मेहता ,प्राचार्य बृजेश कुमार महतो, विज्ञान शिक्षक सखीचंद महतो, अरुण कुमार महतो, मोहन महतो, बिना तेरेशा तिर्की,विमला देवी, हरी लाल महतो, बृजलाल महतो बसंती टोप्पो, बलराम महतो, धनेश्वर महतो, राजेंद्र महतो, कमला देवी, गणेश महतो, सुनीता देवी, जीतराम महतो, जय किशोर चौधरी, सुजीत चौधरी एवं अन्य शामिल रहे।

You missed