Spread the love

रंग रंगीली होली पर जोगीरा सा रा रा रा…

उल्लासपूर्वक सरायकेला सहित आसपास के क्षेत्रों में मना होलीकोत्सव…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। रंगोत्सव के महान पर्व होली के अवसर पर सरायकेला एवं सीनी सहित आसपास के ग्रामीण इलाके भी रंगों में सराबोर रहे। क्षेत्र में होली का उत्सव सोमवार और मंगलवार दोनों ही दिन भरपूर उल्लास के साथ देखने को मिला। जिसे लेकर कईंयो ने सोमवार को होली मनाई। तो कई लोगों ने पंचांगीय दशानुसार उदया तिथि में प्रतिपदा को देखते हुए मंगलवार को होली का त्यौहार मनाया।

इसका असर दोनों ही दिन सुबह से ही सड़कों और चौक चौराहो पर दिखने लगा। सभी एक दूसरे से दिल मिलाते हुए एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए देखे गए। जहां दिन के प्रथम प्रहर में रंगो की होली और दूसरे प्रहर में गुलाल की होली का विशेष उल्लास बच्चों में देखा गया। इस अवसर पर संस्कारों के साथ सभी एक दूसरे को रंग लगाते हुए जमकर होली का आनंद लेते हुए देखे गए।

टोलियों में निकले रंग खेलने:-
दिन के प्रथम प्रहर में सभी आयु वर्ग के लोग अपने आयु वर्ग के साथियों के साथ टोलियां बनाकर गीला रंग खेलते हुए देखे गए। जिसमें नन्हे-मुन्ने छोटे बच्चों की टोली, बुजुर्गों की टोली और युवाओं की टोली निकली। और होली के गीतों के साथ झूमते नाचते सभी घर घर पहुंच कर होली खेले। जिसमें विशेष रूप से छोटे बच्चों की टोली में होली का उमंग खास रहा।

जबकि सांझ ढलते ही नव वर्ष पर सभी नए वस्त्र परिधान पहनते हुए गुलाल के साथ देव दर्शन कर अपने ईष्ट और बड़ों का आशीर्वाद लेते हुए देखे गए। जिसके बाद सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान देर रात तक घरों पर होली के विशेष पकवान के साथ मेहमाननवाजी का दौर जारी रहा।

सोशल मीडिया पर भी रही होली की धूम:-
परंपरागत होली पर ढोल और मंजीरे की जगह जहां डीजे ने ले ली। वही बिना मिले होली की बधाई देने का सिलसिला सोशल मीडिया पर खासा रहा। जहां लोग दूरदराज अपने मित्रजन और परिचितों को व्हाट्सएप और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया के माध्यम से होली शुभकामनाएं देते रहे।

Advertisements

You missed