
बांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित अत्याचार के खिलाफ गम्हरिया में आक्रोश मार्च

रिपोर्टर – जगबंधु महतो
गम्हरिया : बांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित अत्याचार के विरोध में बुधवार को गम्हरिया में हिंदू संगठनों ने सड़क पर उतरकर आक्रोश मार्च निकाला। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की सरायकेला-खरसावां जिला इकाई के अध्यक्ष डॉ. जे. एन. दास के नेतृत्व में गम्हरिया प्रखंड इकाई द्वारा यह मार्च आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों
कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के लाल बिल्डिंग चौक पर प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।
इससे पूर्व दुर्गा मैदान के समीप श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर कथित रूप से मारे गए हिंदू युवक दीपू चंद्र दास को श्रद्धांजलि दी गई। मीडिया से बातचीत में डॉ. जे. एन. दास ने भारत सरकार से कूटनीतिक स्तर पर हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मानवाधिकारों के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। बयान के दौरान व्यक्त कुछ उग्र भावों को लेकर प्रशासन ने शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था का पालन करने की अपील की।
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। प्रशासन ने यातायात सामान्य कर दिया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद गम्हरिया प्रखंड के अध्यक्ष सिंटू गोराई,संयोजक आकाश दास, मंत्री रूपेश गोराई, धनंजय स्वर्णकार, नीतिश सिंह ,संजय गोराई, राजा ठाकुर, अमन सिंह, मास नायक, बॉबी, गुरु सरदार, अभिजीत मुखर्जी, रिंकू नायक, विशाल गोराई, राहुल दास, सूरज गोराई, राहुल गोराई, कार्तिक गोराई, ओमकार, सुमन डे, कुंदन, मंगल घोष, बुद्धेश्वर मॉरल, अजित सिंह मनीष मुखर्जी, अनुदेव लोहार, आशुतोष बेज, अनुराग चौधरी , गोपाल दास, निलय दास, किट्टू श्रीवास्तव, चीकू डे, राजा हेंब्रम, सवेरा, गोलू सिंह, अभिषेक मॉरल,जीत दास, प्रकाश गोराई, प्रतिम डे, देवाशीष दास,दीप बॉस, झंटू नायक ,गौतम नायक,टीपू नायक , निशांत सेतु, प्रभास महतो, हिमांशु, मोहित और काफी संख्या में हिंदू संगठन के लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
Related posts:

