Spread the love

श्रीराम डिवाइन अकादमी विद्यालय के एनुअल डे का हुआ आयोजन…

सरायकेला संजय मिश्रा: श्रीराम डिवाइन पब्लिक अकादमी आदित्यपुर का एनुअल-डे समारोह आयोजित किया गया। इस वर्ष प्राइड 2023-24 के विषय ‘अतुलनीय भारत: भारत की कहानी का अनावरण’ एवं माँ पिता का जीवन में अहमीयत पर था, जो विद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया गया। मैनेजिंग डायरेक्टर राम यादव ने कहा कि हमारे पास कलरफुल आइटम्स की एक जीवंत श्रृंखला है, जो इस कार्यक्रम को देखने वाले माता-पिता की आंखों के लिए एक सुखद अनुभव रहेगा।

मुख्य अतिथि कई गणमान्य उपस्थित रहे। मौके पर बच्चों ने नृत्य के द्वारा झारखंड की संस्कृति को दर्शाया श्री यादव ने कहा कि विद्यालय पिछले 8 वर्षों से संचालित है। जिसमे कुल 2000 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। और हर साल की भांति इस वर्ष भी एनुअल डे का आयोजन किया गया है। जहाँ 1200 बच्चों को पुरस्कृत किया जायेगा। मौके पर प्राचार्य बन्दना सिंह सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed