Advertisements
Spread the love

अरविंद किंडर गार्टेन स्कूल सरायकेला में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया वार्षिक उत्सव…

सरायकेला – संजय मिश्रा : अरविंद किंडर गार्टेन स्कूल सरायकेला में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ वार्षिक उत्सव मनाया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती पारूल सिंह ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. मौके पर एसडीओ श्रीमती पारूल सिंह ने कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य हैं

Advertisements

इन्हें बस सही दिशा में तराशने की आवश्यकता है. हम बच्चों को जैसे तराशेंगे वे वैसे ही बनेंगे. विशिष्ट अतिथि के तौर पर सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में काफी प्रतिभा है. कार्यक्रम को समाजसेवी जलेश कवि व छऊ गुरू सुशांत कुमार महापात्र ने भी संबोधित करते हुए बच्चों का उत्साह वर्द्धन किया. रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों द्वारा हिंदी, नागपुरी, ओडिया गानों पर नृत्य प्रस्तुत कर खुब वाहवाही लुटी.

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?