Advertisements

भाजपा नेता गणेश महाली ने गांव चलो अभियान को लेकर सामग्रियों का किया वितरण…
सरायकेला संजय मिश्रा: भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान आयोजित होने वाले गांव चलो अभियान कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेता गणेश महाली ने सरायकेला प्रखंड के भाजपा पश्चिमी भाग के सभी पंचायत संयोजक एवं सहसंयोजक के बीच गांव चलो अभियान के सामग्रियों का वितरण किया।
Advertisements

मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय महतो, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिषेक आचार्य, प्रखंड अध्यक्ष मनोज महतो, विधानसभा विस्तारक विवेक मोदक, सुधाम महतो, अजय नंदी, वरुण महतो, शिवनाथ शंख, दीपक पुथाल की प्रमुख उपस्थिति में भाजपा के सभी पंचायत संयोजक एवं सहसंयोजक को अभियान के उद्देश्य पूर्ति और राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

