Spread the love

वार्षिक उत्सव सह विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Advertisements
Advertisements

Arjun Kumar Pramanik…..✍️

राँची : मॉ जीरा देवी इंटर कॉलेज में वार्षिक उत्सव सह बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया; अपने संबोधन में उन्होंने शिक्षा को जीवन के सर्वांगीण विकास का आधार बताते हुए विद्यार्थियों को “व्यापार से पहले व्यवहार और शिक्षा से पहले संस्कार” का संदेश दिया और कठिन परिश्रम व शिक्षकों के सम्मान को सफलता की कुंजी बताया; कार्यक्रम से पूर्व कॉलेज के डायरेक्टर बिनोद कुमार ने अपने माता-पिता के चरण धोकर आशीर्वाद लिया, वहीं झारखंड की परंपरा के अनुरूप ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक नृत्य के साथ अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया; विद्यार्थियों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बनाया, जबकि इस अवसर पर दशरथ साहू, रणधीर कुमार, चन्द्रदेव उरांव, अर्चना कुमारी, सूरजदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे और समारोह का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

You missed