Advertisements
Spread the love

विकास कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने ओरमांझी में नियुक्त किए विधायक प्रतिनिधि

Advertisements

राँची/ओरमांझी : खिजरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं कांग्रेस विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप ने ओरमांझी प्रखंड में विकास कार्यों के सुचारू संचालन और आमजनों की समस्याओं के समाधान को लेकर विभागवार विधायक प्रतिनिधियों की नियुक्ति की है। विधायक ने स्पष्ट किया कि यह पहल स्थानीय स्तर पर शासन-प्रशासन की सक्रियता बढ़ाने, जनता की सीधी भागीदारी सुनिश्चित करने, तथा विकास कार्यों को धरातल पर लागू करने के उद्देश्य से की गई है ।  विभागवार नियुक्त प्रतिनिधि शिक्षा विभाग गोपाल उरांव खाद्य एवं आपूर्ति विभाग  सफिउल्ला अंसारी स्वास्थ्य विभाग नीलाम्बर खरवार महिला एवं बाल विकास विभाग उमा देवी खनन विभाग मुबारक अंसारी कल्याण विभाग  प्रदीप मुंडा ऊर्जा विभाग सोहराई बेदिया खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग सूरज पठान
कार्यक्षेत्र और ज़िम्मेदारियाँ इन प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी संबंधित विभागों में विधायक के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करना, जनसमस्याओं को प्राथमिकता देना, शासन-प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करना, एवं योजना/कार्यक्रमों को ज़मीनी स्तर पर क्रियान्वित करना होगी। विधायक कच्छप ने कहा कि ये प्रतिनिधि आम लोगों की समस्याओं को न केवल सुनेंगे, बल्कि उसका समाधान संबंधित विभागों के साथ मिलकर तेजी से और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित करेंगे।