Advertisements
Spread the love

दुखद हादसा: लाइन सुधारते समय करंट लगने से उमेश महतो की मौत, विभागीय लापरवाही पर उठे सवाल

Advertisements

रांची/ओरमांझी । प्रखंड के आनंदी गांव में बिजली विभाग के लाइनमैन उमेश महतो की आज दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वे 11,000 वोल्ट के विद्युत तार को सुधारने के लिए पोल पर चढ़े थे। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उमेश महतो पोल पर कार्य कर रहे थे, इसी दौरान बिजली आपूर्ति बंद नहीं की गई थी, और तेज करंट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। यह घटना बिजली विभाग की घोर लापरवाही की ओर संकेत करती है। उमेश महतो बिजली विभाग में कार्यरत अनुभवी लाइनमैन थे, और क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू रखने में उनकी अहम भूमिका रहा था ।
हादसे के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उचित मुआवजा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है । समाचार लिखे जाने तक स्थानीय प्रशासन व बिजली विभाग के वरीय पदाधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे। घटना की जांच और कार्रवाई की मांग तेज़ हो रही है ।

You missed