
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का 67वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया…
सरायकेला: सजय मिश्रा ।

सरायकेला प्रखंड के मोहितपुर पंचायत अंतर्गत स्वर्णपुर खेल मैदान में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का 67वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित मानवाधिकार सहायता संघ के प्रदेश संगठन सचिव राजा प्रसाद एवं पप्पू भैया ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब की बताए गए तीन मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो को अपनाने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित रही जिला परिषद सदस्य श्रीमती लक्ष्मी सरदार ने कहा कि स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री रहे बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने समाज में एक साथ रहने और भेदभाव दूर कर न्यायिक अधिकार दिलाने के कार्य किये। मानवाधिकार सहायता संघ के सहायक रंजन कारूवा ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान निर्माता डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर दलित के मसीहा थे।
उनके बताएं मार्ग पर चलते हुए दलितों को शत प्रतिशत शिक्षित करने का संकल्प ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में रविशंकर मुखी, अमन कुजूर, श्याम बिहारी दास, अशोक पासवान, शंको सरदार, देवदत्त सरदार, श्रीनिवास कारुवा, रवि कुमार रवि, मिथिलेश प्रसाद, देबू दास, सोनू बड़ाईक एवं व्यास मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

