Advertisements
Spread the love

अंबेडकर जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से की गई उनकी आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित

Advertisements

बाबा साहेब के आदर्श और चिंतन युगों-युगों तक राष्ट्र को मार्गदर्शन देते रहेंगे – गौरव कांत

दुमका ब्यूरो : मौसम गुप्ता

दुमका । आजादी, समानता और सामाजिक न्याय के प्रतीक, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा डीसी चौक स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्रीधर दास ने किया,मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरवकांत विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव कांत ने कहा कि बाबा साहेब ने न सिर्फ संविधान का निर्माण किया, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को न्याय, समानता और अधिकार दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि असंभव को भी संकल्प और संघर्ष से संभव बनाया जा सकता है। उनके आदर्श और चिंतन युगों-युगों तक राष्ट्र को मार्गदर्शन देते रहेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बाबा साहेब के विचारों, उनके संविधान निर्माण में योगदान, और सामाजिक समरसता के लिए किए गए उनके संघर्षों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब केवल दलित समाज के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के पथप्रदर्शक थे, जिन्होंने वंचितों को अधिकार दिलाने की ऐतिहासिक लड़ाई लड़ी।
जिला मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू ने बताया इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र सिंह, निवास मंडल, डॉ. अंजुला मुर्मू, डॉ. अमिता रक्षित, जिला महामंत्री डॉ. पवन केसरी, जिला उपाध्यक्ष मार्शल ऋषिराज टुडू, विवेकानंद राय, बबलू मंडल, पिंटू साह, जिला मंत्री गुंजन मरांडी, सोनी हेंब्रम,दीप्तांशु कोचगवे, दिनेश सिंह,मोर्चा अध्यक्ष रूपेश मंडल,ममता साह,रमेश मुर्मू, जवाहर मिश्रा,मृणाल मिश्रा,अजय गुप्ता,ओम केसरी,किशोरेंद्र दास,बिमल मरांडी,अमन राज, मनीष कुमार,वीरेंद्र मरांडी,संतोष सोरेन,टिंकू गण,गायत्री जायसवाल,जितेन्द्र कुमार,जमील अख्तर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस भावपूर्ण कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाकर एक समरस, सशक्त और समावेशी भारत के निर्माण में सतत योगदान देंगे।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित