
बहरागोड़ा: भाजपा प्रत्याशी सांसद विद्युत वरण महतो को तीसरी बार सांसद के लिए कार्यकर्त्ता तैयारी बैठक…
बहारागोड़ा (देवाषीश नायक ): बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया में झारखंड भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश अनुसार मानुषमुड़िया शक्ति केंद्र की बैठक हुई। जिसमे मुख्य रूप से जमशेदपुर लोकसभा के भाजपा बहरागोड़ा विधानसभा संयोजक बाप्तू साव शामिल हुए। बाप्तु साव ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सह सांसद विद्युत वरण महतो को तीसरी बार सांसद बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता तैयार हैं।

इस बार बहरागोड़ा विधानसभा से भाजपा को रिकार्ड मतों से जीत कराने का लक्ष्य भाजपा कार्यकर्ताओं के जिम्मे है हम एकजुट होकर उस लक्ष्य को पूरा करेंगे। पार्टी द्वारा हर पंचायत में पथ सभा का आयोजन होगा, बूथ समिति तथा पन्ना प्रमुख की बैठक बूथ स्तर पर करने, जनसंपर्क अभियान के तहत गांव-गांव और घर-घर जाकर जमशेदपुर लोकसभा के सांसद सह भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो जी को कमल चिन्ह पर मत देकर फिर से एक वार मोदी जी का हाथ को मजबूत करने का आग्रह किया ।
बैठक में मुख्य रूप से किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीबत्स घोष,जिला परिषद सदस्य भूपति नायक, बरसोल मंडल महामंत्री कमल कांत सिंह, प्रबीर कुमार भोल,पिंटू चंद,राजा भोल, बिप्लब कुमार दे,केदार राणा,जगन्नाथ पोलाई,नंदलाल पातर,राजा राम पातर,सिंटू भोल, हाबल गिरी,नरेन नायक, आशुतोष पात्र,रतिलाल राणा,राजेश बेरा,डूडल कुंडू,प्रवीर जाना,राज कुमार साहू,राज कुमार सिंह,अनूप जाना,अशोक बारीक,महादेव नायक, मनसा बेहेरा, मोकरा कालिंदी, अमल कालिंदी,दिनेश कालिंदी,राजा राम जाना,कलिरंजन भोल,खीतिश नायक आदि बूथ अध्यक्ष सचिव मंडल एवं मोर्चा के प्रदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
Related posts:

