Advertisements
Spread the love

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के मेरुघाटी मे भाजपाईयों ने मनाया मिलन समारोह ।

रिपोर्ट : देवाशीष नायक 

Advertisements

बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत के मेरुघाटी परिसर में गुड़ाबांदा और बहरागोड़ा प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विद्युत वरण महतो और विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशआनंद गोस्वामी उपस्थित थे। इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा,नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही युवाओं को सही दिशा और मार्गदर्शन मिल सकता है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि बहरागोड़ा में सर्विस रोड का टेंडर काफी पहले ही हो चुका है। मकर संक्रांति के बाद नारियल फोड़कर सर्विस रोड निर्माण का शिलान्यास किया जाएगा।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने
चुनाव से पहले वर्तमान सरकार ₹32 धान खरीदने की घोषणा की थी लेकिन वही बातों से मुकर करके अभी ₹24 करके धान किसानों से खरीदी की जा रही है ।

इस कार्यक्रम में भाजपा नेता सुमन कल्याण मंडल, गौरव पुष्टि, बप्टू साहू, गीता मुर्मू, गौरी शंकर महतो, मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, दिनेश साव, धीरेन बेरा, ज्योत्सनामई बेरा, कृष्णा पाल, शुक्ला घोष, मुना पाल, उत्पल पैरा, चंदन शीट, देबू शीट, कमल कांत सिंह, सुशांत पात्र सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम ने युवाओं के बीच भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वास और पार्टी के मजबूत संगठन को दिखाया। साथ ही, सर्विस रोड निर्माण की घोषणा से क्षेत्रवासियों में विकास को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं।