
सीपी आई(एम) का आगामी विधानसभा चुनाव 2024 में चुनाव लड़ने का किया ऐलान, जनसर्म्पक अभियान प्रारंभ…
बहरागोड़ा (देवाशीष नायक) बहरागोड़ा डाक बंगला परिसर में शुक्रवार को सीपी आई(एम) का आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सीपी आई(एम) ने की बैठक बहरागोड़ा एवं चाकुलिया लोकल कमेटी ने संयुक्त रूप से विद्यासागर मांडी के अध्यक्षता में एक बैठक किया. वहीं इस बैठक को संबोधित करते हुए सीपी आई(एम) झारखंड सचिव मंडल के सदस्य समीर दास ने बताया कि आगामी 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के ऐलान के साथ पार्टी बुथ कमेटी गठन व जनसंपर्क अभियान तेज करेगी.

जिसमें पार्टी भ्रष्टाचार, बेरोजगार, महंगाई तथा स्थानीय जनमुद्दों को लेकर मतदाताओं के बीच जाएगी. इस मौके पर स्वपन कुमार महतो, विस्वजीत देव, जे.पी सिंह ,जया मजूमदार, पान मुखी किस्कू, चित्र रंजन महतो, अभिजीत जाना, दुर्गा माईती ,साधु नाथ, कन्हाई मुंडा ,तपन विशाल, अभिजीत जाना, तपन नायक, बिरेन नायक, नाग राजू, हरेंद्र नाथ हेंब्रम ,सुनील मुर्मू, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.
Related posts:

