Spread the love

बहरागोड़ा: बनाबुड़ा गांव में मां शीतला मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकिन 108 महिलाओं ने निकाली गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा

बहरागोड़ा (देवाशीष नायक) बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के डोमजुड़ी पंचायत अंतर्गत बनाबुड़ा गांव में मंगलवार को शीतला मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा किया गया. इस अवसर पर 108 महिलाओं द्वारा बनाबुड़ा सुवर्णरेखा नदी घाट से गाजेबाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई. वहीं नंगे पांव से दो किलोमीटर पैदल यात्रा के पश्चात गांव में अवस्थित मंदिर में प्रतिस्थापित किया गया. जिसमें पुजारी शिव शंकर पाण्डे ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना किया गया. तत्पश्चात आसपास से आए हुए भक्त जनों के बीच प्रसाद वितरण किया गया. इस मौके पर प्राण प्रतिष्ठा पर सफल बनाने में बलराम दास, कोला कौर, विपिन नायक, अनिल चरण दास, कालीचरण दास,सत्यवान नायक, उत्तम नायक, दीनबंधु दास, वाल्मीकि दास, देवदत्त नायक एवं अन्य सभी ग्रामवासी शामिल थे.

Advertisements

You missed