Spread the love

भाजपा मंडल कार्यालय में मंडल कमेटी की बैठक संपन्न, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने की कार्यकर्ताओं की सराहना…

 

बहरागोड़ा :देवाषीष नायक

Advertisements

बहरागोड़ा भाजपा मंडल कार्यालय में मंडल कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी उपस्थित थे।

डॉ गोस्वामी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

डॉ गोस्वामी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में आप सभी ने एकजुट होकर कार्य किया है और भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो को भारी मतों से विजयी बनाया है। बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को मिली बढ़त के लिए कार्यकर्ता और आम जनता दोनों धन्यवाद के पात्र हैं।

डॉ गोस्वामी ने कहा कि जैसे लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं ने बुथ स्तर पर काम किया, उसी प्रकार आगामी विधानसभा चुनाव में भी एकजुट होकर तैयारी करें। बुथ को मजबूत बनाएं ताकि भाजपा प्रत्याशी भारी मतों से जीत हासिल कर सके।

राज्य सरकार पर हमला

डॉ गोस्वामी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। उनके मंत्री और मुख्यमंत्री जेल जा चुके हैं। वृद्धा पेंशन कई माह से लंबित है और युवाओं को रोजगार देने में सरकार नाकाम रही है।

वृक्षारोपण कार्यक्रम

भाजपा जिला महामंत्री बापटु साव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने बुथ पर अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाएं। यह कार्यक्रम 6 जुलाई तक चलेगा और यह भाजपा के देशव्यापी कार्यक्रम का हिस्सा है। श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम 30 जून से फिर से शुरू हो रही है। यह कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को आयोजित होगा और सभी कार्यकर्ताओं से इसमें शामिल होने की अपील की।

उपस्थित कार्यकर्ता

बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री बापटु साव, सुमन मंडल, मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, श्रीबत्स्य घोष, महादेब बैठा, बलराम सिंह मुंडा, मंडल महामंत्री भक्तिश्री पंडा, उत्पल पैरा, मिंटू नायक, मिहिर दलाई, देबदत्त मंडल, पंकज मैती, नंदकिशोर सिंह, सुधीर श्यामल, रंजीत कारेक, मिथुन जाना, आनंद जाना, तरुण बेरा, सुभास पात्र, नंद किशोर सिंह, नलिन मुंडा, नारान मांडी, गिरिधरी कुंडू, गौरहरी बेरा, दीपांकर साव, पिक्लु घोष, श्याम पाल, जयंत मंडल, मनोज पाल, अपूर्व दास, समीर सेनापति, काबिंद्रानाथ कुंडू, कमलेश साव, लालन गोप, समर दास, मलय मैती, शम्भू नायक, अशोक मुंडा, फेंटू राणा, खोकन पाल, आसु कुइला, सरत नायक, प्रबोध साव, दिलीप साव, कालिराम पातर, आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements

You missed