Advertisements
Spread the love

बहरागोड़ा: 3 जून को राज्यपाल करेंगे मैट्रिक के 120 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित, डॉ गोस्वामी ने देव वाटिका में की बैठक

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
बहरागोड़ा के देव वाटिका में 3 जून को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा. आशीर्वाद की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बहरागोड़ा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों दसवीं बोर्ड में प्रथम 3 स्थान प्राप्त करने वाले 120 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा. समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष गंगवार होंगे. जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो तथा राज्य सभा सांसद प्रदीप बर्मा समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगे. राज्यपाल के हाथों मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्तिपत्र तथा उपहार प्रदान किये जायेंगे. प्रतिभा सम्मान समारोह के संयोजक तथा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के आग्रह पर राज्यपाल मेधावी विद्यार्थियों के साथ भोजन भी करेंगे. इस दौरान प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारी की समीक्षा के लिए रविवार को देव वाटिका में बैठक हुई. डॉ गोस्वामी ने कार्यक्रम के हर पहलु पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की. राज्यपाल के आगमन पर महिला कार्यकर्ताओं द्वारा शंखध्वनी से उनका स्वागत किया जायेगा. सभागार में मेधावी विद्यार्थी, उनके माता- पिता तथा शिक्षकों एवं अतिथियों के लिए बैठने हेतु 500 कुर्सियों की व्यवस्था की गई है. डॉ गोस्वामी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. विगत कई वर्षों से बहरागोड़ा में डॉ गोस्वामी तथा आशीर्वाद संस्था की ओर से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित हो रहा है. सन् 2018 के प्रतिभा सम्मान समारोह में तत्कालीन राज्यपाल द्रोपदी मुर्मु बतौर मुख्य अतिथि बहरागोड़ा आकर छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित की थी. राज्यपाल के हाथों सम्मानित होने के समाचार से विभिन्न स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों एवं उनके माता-पिता में भारी उत्साह है.

Advertisements

इस मौके पर जिला अध्यक्ष चंडीचरण साव, रंजीत बाला, देवदत्त साव, श्रीबत्स घोष, गौरव पुष्टि, पंचानन मुंडा, उत्तम साव, भक्तिश्री पांडा, प्रवीर माईती, नलिन सिंह मुंडा, अपूर्व दास, मिहिर दलाई, शिवशंकर माईती, विपल्व शंकर दे, ज्येत्सनामयी बेरा, काजल महाकुड़ ,कृष्णा पाल, वीणा पात्र, मामोनी दास, प्रीतिका महापात्र, मंजुला पलाई, अर्चना आईती, निहारिका मान्ना, उत्पल पैड़ा , सुमंत श्यामल, कमलकांत सिंह, रामहरि कांड, कौशिक माईती, पिकलु घोष, अमल बेरा, ब्रजेश मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, जगन्नाथ नायक, यादव पात्र, राजू महतो, चंदन सीट, दिवाकर शर्मा, दीपक घोष, कमलेश साव, रतन बाला, ललन गोप, शुभेन्दु पात्र, शिबू सांतरा, शांति गिरी आदि उपस्थित थे