Advertisements
Spread the love

बहरागोड़ा :  जंगली हाथी के हमले से एक युवक की मौत, दो घायल

रिपोर्ट : देवाशीष नायक 

Advertisements

बहरागोड़ा :  सोमवार को बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरी पंचायत अंतर्गत गोहालडंगरा मौजा स्थित खेत में जंगली हाथी के हमले से जानाडाही गांव निवासी मंगलु नायक (35) युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । जबकि बामडोल गांव के अशोक महाकुड़ और बादल देहुरी घायल हो गये ।‌ स्थानीय लोगों ने तत्काल बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों को इलाज के लिए ले गया । प्राथमिक उपचार के बाद शोक महाकुड़ को उच्च चिकित्सा के लिए एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया गया ।‌वहीं मौके पर पहुंचे बहरागोड़ा पुलिस अपना स्तर से जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जंगली हाथी नदी पार कर बामडोल इलाके में घुस आया । इसी दौरान मंगलू नायक (30 वर्ष) को हाथी ने अपनी सूंड़ में उठाकर पटक दिया । इस हमले से उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।

वन विभाग ने दिया मुआवजे का आश्वासन :-

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम अस्पताल पहुंची और मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता देने का आश्वासन दिया । साथ ही घायल व्यक्तियों के इलाज में मदद करने की बात कही हाथी को भगाने के लिए वन विभाग की टीम सक्रिय ।
घटनास्थल पर वन विभाग और वन रक्षकों की टीम पहुंचकर हाथी को वापस जंगल की ओर भगाने की कोशिश कर रही है । स्थानीय ग्रामीणों को भी सतर्क रहने की हिदायत दी गई है । इस घटना के बाद से बामडोल और आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई है । ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हाथी के बढ़ते हमलों को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएं ।

You missed