Spread the love

बहरागोड़ा सत्संग बिहार श्री श्री ठाकुर अनुकूल चन्द्र का 137 वा जन्म महोत्सव

रिपोर्ट : देवाशीष नायक 

श्री ठाकुर अनुकूल चन्द्र का 137 वा जन्म महोत्सव का आयोजन किया गया,इस दौरान सुबह ऊषा कीर्तन , ठाकुर का दिव्य संदेश पाठ, शोभा यात्रा नगर कीर्तन परिक्रमा हुई, तत्पश्चात सत्संग बिहार बहरागोड़ा में एक सभा का आयोजन किया गया।जहा मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर महंती, पूर्व स्वास्थ मंत्री डॉ दिनेश कुमार षड़ंगी, बिनी षड़ंगी, ऋतिक सह मुख्य वक्ता ओड़िशा के बलानी के भवानी शंकर महतो, ऋतिक उड़ीसा के झाड़फोखरिया कृष्ण चंद्र पांडा महापात्र, विश्वनाथ साधु आदि मौजूद थे।

श्री ठाकुर अनुकुल चंद्र इस धर्म सभा को संबोधित करते हुए विधायक समीर महंती ने कहा भगवान का बहुत रूप है, हम सभी का रास्ता ठाकुर ही बताएंगे,अत श्री श्री ठाकुर अनुकूल चन्द्र की विचार धारा पर अनुसरण कर चलना है,हमें पवित्र वातावरण में उचित मार्ग का अपनाना सही है,मैं सभी भक्तों को प्रणाम नमन करता हूं।

इस दौरान सभा स्थल में भक्ति संगीत नृत्य प्रस्तुत हुई। सभी भक्तों के बीच प्रसाद सेवन कराया गया।
इस मौके पर ऋतिक सुशेन पात्र,शिशिर पात्र, सिद्धार्थ शंकर बासा, सुदीप पात्र सत्यवान खाटुआ,दीपांकर महापात्र,अरूप घोष, शिशिर लेंका,आशीष घोष, खका खाटुआ,गोबिंद महापात्र,हेमंत जाना, अश्वनी बांसुरी, मानिक महंती आदि मौजूद थे।