
बहरागोड़ा : बड़शोल मंडल के नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष रघु नाथ दास का ज़ोरदार स्वागत किया…
बहरागोड़ा (देवाशीष नायक) भारतीय जनता पार्टी बड़शोल मंडल के नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष रघु नाथ दास बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगन्नाथपुर में फूलमाला तथा अंगवस्त्र देकर ज़ोरदार स्वागत किया। मौके पर नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष रघु नाथ दास ने कहा प्रदेश संगठन तथा जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद बिद्युत बरण महतो भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव को मैं तहेदिल से धन्यवाद अभिवादन करता हूं। मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ताओं को जिस आशा भरोसा से मंडल अध्यक्ष जैसा पद सौंपा गया है मैं उसे खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

मौके पर चुनू माहाली,विभाष दास,रोहित कुईला,चित्तरंजन देहूरी, गौरी शंकर दास,बिप्लब दे,कोची भोल,कवि बट्टायल,चिनमय नायक,पीयूष प्रधान, बाबला बारिक,अनु राणा, मलय बाड़ी,अशोक सोम, खाटेंगी मिश्र,अभिजीत कुईला,सुजित सोम, रबिंद्रनाथ मुंडा, गोविंद दास बबलू नायक आदि मौजूद थे।
Related posts:

