Advertisements
Spread the love

नगर निकाय चुनाव को लेकर बीडीओ प्रवीण कुमार ने चिन्हित क्लस्टरों का किया निरीक्षण

Advertisements

गाम्हरिया संवाददाता – जगबंधु महतो

आदित्यपुर : नगर निकाय आम निर्वाचन–2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में गम्हरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रवीण कुमार द्वारा निर्वाचन कार्य हेतु चिन्हित क्लस्टरों का प्रशासनिक क्षेत्र भ्रमण करते हुए मतदान केंद्रों का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने एस.एन.हाई स्कूल, गायत्री शिक्षा निकेतन स्कूल, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, मिडिल स्कूल कुलुपटांगा, इंडो डेनिस टूल रूम तथा अभ्यास बालिका मिडिल स्कूल में संभावित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, मतदाताओं की सुविधा, दिव्यांग मतदाताओं हेतु रैंप, विद्युत, पेयजल एवं शौचालय व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की विस्तृत समीक्षा की।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी तथा सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान सचिदानंद चौधरी एवं रंजीत कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने संयुक्त रूप से चुनावी प्रक्रिया को सुचारु, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रशासनिक तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया।