Spread the love

उर्दू शिक्षकों की बहाली से पहले सरकार 10000 संताली भाषा के और 10000 हो, मुंडा एवं कुरुख भाषा के शिक्षकों की बहाली करें: आदिवासी सेंगेल अभियान…

सरायकेला (संजय मिश्रा)। राजनगर के रोला में आदिवासी सेंगेल अभियान की बैठक एक सुगनाथ हेम्ब्रोम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारोत दिशोम सेंगेल परगना सोनाराम सोरेन उपस्थित रहे। बैठक में हेमंत सोरेन की सरकार ने 7232 ऊर्दू शिक्षक की बहाली का जो घोषणा किया है उस पर सेंगेल का तीखा प्रतिक्रिया व्यक्त किया गया कि सरकार पहले संताली भाषा के 10000 शिक्षक एवं हो, मुंडा और कुरुख भाषा के 10000 शिक्षक बहाली करे।

क्योंकि संताली भाषा राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त भाषाओं में से एक है. और झारखंड एक आदिवासी राज्य है, जो बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर बना है। यदि झारखंड में आदिवासियों की भाषा संस्कृति को जगह नहीं मिलेगा तो कहां मिलेगा। यदि हेमंत सरकार ऐसा नहीं करती है तो फिर एक बार आदिवासियों के साथ धोखा और अन्याय होगा।

जिसका खामियाजा 2024 के चुनाव में उन्हें भुगतना पड़ेगा। सेंगेल अभियान की मांग है कि पहले आदिवासी राज्य में आदिवासी भाषा शिक्षकों की बहाल हो। बैठक में मुख्य रूप से जोन मुर्मू, सवना मुर्मू, शांखो टुडू, फागु मुर्मू, मोहन हेंब्रम, लाल सिंह मुर्मू, कारिया हेंम्ब्रोम, आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed